गिरिडीह : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जन वितरण विक्रेताओं की एक बैठक सिरसिया स्थित सदर प्रखंड परिसर में की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान 1 जनवरी 2024 से डीलर द्वारा किए जाने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तैयार किया गया। बताया गया कि फेयर प्राइस शॉप ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर देश के सभी जन वितरण विक्रेता अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
इस बाबत प्रखंड अध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा और बैजनाथ प्रसाद वर्मा ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ओंकार नाथ झा और राष्ट्रीय महासचिव विशंभर वसु के निर्देश पर 12 सूत्री मांगों को लेकर भारत के लाखों जन वितरण विक्रेता 1 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसकी सारी जवाब देही भारत सरकार की होगी। इन दोनों ने कहा की हम सभी अपनी मांगों को लेकर सभी प्रखंडों के 1955 डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
बताया कि हम सभी विक्रेता मुफ्त सेवा कर रहें है। कोविड के समय गरीबों के बीच राशन वितरण करने का काम किया। भारत सरकार हम सभी जन वितरण विक्रेता से सिर्फ फायदा ले रही है। एक मजदूर को मिलने वाली हाजरी भी सरकार नहीं दे रही है। मुख्य मांगों में सभी जन वितरण विक्रेताओं का मासिक मानदेय तीस हजार करने, 2G के स्थान पर 5G लगाने, कोविड के समय का 11 माह का बकाया भुगतान करने, आदि 12 मांग शामिल है। मौके पर प्रखंड सचिव पंकज कुमार संगठन मंत्री मुकेश पासवान कोषाध्यक्ष राजेश राम सरवन मंडल श्याम नंदन राम सुरेश राम बालदेव रविदास विकास कुमार समेत सदर प्रखंड के सभी जन विक्रेता मौजूद थे।
