Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भक्रिसमस की धूम, चर्चों में गूंज रहीं प्रार्थनाएं

क्रिसमस की धूम, चर्चों में गूंज रहीं प्रार्थनाएं

मुरादाबाद :जनपद में सोमवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्चों में जाकर मसीही समाज के लोगों ने विशेष प्रार्थना की, गीत गाए और प्रभु यीशु के वचनों को सुना। पास्टर ने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह दुनिया में खुशियों की सौगात लेकर आए। प्रभु का संदेश है कि हम सभी लोग प्रेम, सौहार्द, शांति व भाइचारे की भावना के साथ जीवन यापन करें। चर्चों के बाहर सांता क्लास की वेशभूषा में तैयार लोगों ने बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चॉकलेट इत्यादि सामान वितरित किया।

पीलीकोठी स्थित फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च में सोमवार सुबह से ही वर्शिप सर्विस के लिए मसीही समाज के लोगों का आवागमन शुरू हो गया। सभी लोगों के चेहरे पर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी झलक रही थी। वर्शिप सर्विस में सुबह 10 बजे पादरी रोहित मैसी ने प्रार्थना कराई और बाइबल का पाठ हुआ। क्रिसमस की आराधना का संचालन पादरी अनिल सी लाल ने किया। आराधना के दौरान संडे स्कूल के बच्चों ने विशेष गीत प्रस्तुत किए। जिसमें उन्होंने ‘जीसस आया मेरे और आपके लिए…’ आदि की प्रस्तुति दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular