Monday, March 9, 2026
Homeखबर स्तम्भट्रेन में जहर खुरानी गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

ट्रेन में जहर खुरानी गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में जहर खुरानी करने वाले गिरोह के चार लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। सभी बंगाल के रहने वाले हैं। इससे पहले भी नवंबर और दिसंबर में चारों ने चार यात्रियों को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटकर भाग गये थे।

आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं या सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसे गिरोहों से सतर्क रहना पड़ेगा। जहर खुरानी करने वाले या इस तरह के गैंग अक्सर खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देते हैं। अगर ट्रेन में कोई अंजान व्यक्ति कुछ भी दे तो उसे न खायें। गिरोह के लोग अक्सर होटल और मंदिर के पास होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular