Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रभु यीशु का जन्मोत्सव विभिन्न गिरजाघर में मनाया गया

प्रभु यीशु का जन्मोत्सव विभिन्न गिरजाघर में मनाया गया

रांची : राजधानी रांची में क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशु का जन्मोत्सव विभिन्न गिरजाघर में मनाया गया. पुरुलिया रोड स्थित संत मरियम महा गिरजा में प्रभु जीसस क्राइस्ट के जन्म काल समय में ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा ईसाइयत रीति के अनुसार विशेष प्रार्थना धार्मिक अनुष्ठान एवं जन्मोत्सव मनाया गया.

वहीं रांची के विभिन्न गिरजाघर में भी देर शाम से विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. जिसमें ईसाई धर्मवलंबी सम्मिलित हुए तत्पश्चात गिरजाघर में कैंडल जलाया और सच्चये हृदय से प्रभु यीशु को याद किया शहर के सभी गिरजाघर को बेहद ही आकर्षक रूप में विद्युत सजा के माध्यम से सजाया गया है एवं प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव का सांकेतिक प्रारूप चित्रण चरनी के माध्यम से की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular