गिरिडीह : हरिचक स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बोकारो विधायक सह मुख्य संचेतक विरंची नारायण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जयंती समारोह के दौरान भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक आदर्शवादी राजनेता, कवि, पत्रकार, लेखक और भारत माता के सच्चे सबूत बताया। बताया गया की अटल जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा, जिसे उन्होंने अपने कविताओं और विचारों में बहुत ही संजीदगी के साथ उतारा। विरंची नारायण ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई स्वाधीनता सेनानी और राष्ट्र नेता थे ऐसे लोग विरले होते हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहा है। अन्य भाजपाइयों ने कहा की अटल जी ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, सुरेश साव, पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद पूर्व विधायकलक्ष्मण सोनकर स्वर्णकार,सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, लक्ष्मण स्वर्णकार, दिनेश प्रसाद याद,चुन्नू कांत,दिलीप वर्मा, संदीप डांगैच कामेश्वर पासवान, विनय सिंह, सुभाष सिन्हा, हरबिंदर सिंह बग्गा, संजीत सिंह पप्पू, मनोज संघई, सुरेश मंडल,अनिल वर्मा,महेंद्र वर्मा संजय सिंह अनूप सिन्हा यदुनंदन पाठक,प्रदीप साहू,विजय सिंह,अनिल वर्मा रंजीत बर्नवाल सुमित सिंह युवा मोर्चा के रंजीत राय,संजीव सिंह,मिथुन चंदरवंशी,रणबहादुर पासवान,प्रकाश दास दीपक स्वर्णकार बीरेंद्र वर्मा दीपक पंडित,भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, प्रोफेसर विनीता कुमारी,शालिनी बैश्कियार उषा देवी समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद थे।
