Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती मनायी गयी

झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती मनायी गयी

RANCHI : आजसू पार्टी के संस्थापक झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 73वी जन्म उत्सव के अवसर पर राजधानी रांची स्थित शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर आजसू पार्टी के द्वारा माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर पार्टी के द्वारा शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा के पास उनके हत्या के विरोध में आजसू युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी भी की गई.

इस अवसर पर आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का शहादत झारखंड प्रदेश के राजनीति को बल देने का काम किया है. और हमारी पार्टी उनके विचारों का संगठन है और हमारी पार्टी की ओर से यह कोशिश होगी कि उनके परिकल्पना को यथार्थ में बदलने तक हमारा पार्टी संघर्ष करता रहेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular