गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के सिहोडीह कॉलेज मोड़ स्थित ब्लॉसम मोंटेसरी स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को मंगल मूर्ति विवाह भवन में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर जेसी बोस स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद, दीपक कुमार वर्मा, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद ,सुनील सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा प्रसाद ने विद्यालय की 9 वर्ष की उपलब्धि का वर्णन किया। साथ ही कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।साथ ही शिक्षा की महत्व के प्रति अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा प्रसाद शिक्षिका संतोषी वर्मा ,वर्षा कुमारी, अंजनी सिंह, गायत्री कंवर ,दिशा कारण,संजू कुमारी,नीलम पांडे सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।