DELHI: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसद में दिया एक साल पूराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में घोषणा की थी कि स्थानीय लोगों का टोल टैक्स का फ़्री पास आधार कार्ड से बनेगा. इस पास से स्थानीय लोग बिना किसी टोल टैक्स के असीमित बार टोल बैरियर क्रॉस कर सकेंगे.
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाज़ा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहनों के मालिक, आवेदन करने पर टोल शुल्क में छूट और निवास सत्यापन सहित सभी ज़रूरी सहायक दस्तावेज़ों का अनुरोध कर सकते हैं.
टोल प्लाज़ा से जुड़े कुछ और नियम:
- एनएचएआई के नियमों के मुताबिक, टोल बूथ पर वाहन का इंतज़ार 100 मीटर से ज़्यादा नहीं होना चाहिए.
- टोल प्लाज़ा से 100 मीटर की दूरी पर हर टोल लेन को एक पीली लाइन से नामित किया जाएगा.
- अब हाईवे पर 60 किलोमीटर तक कोई दूसरा टोल प्लाज़ा नहीं होगा.
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने टोल टैक्स को लेकर नया नियम जारी किया है. अब सिंगल-डबल के साथ ही टोल प्लाज़ा पर 12 घंटे की भी पर्ची मिलेगी. 12 घंटे में वापस आने पर आपको वापसी का टोल नहीं देना होगा.
