Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अपने...
राजधानी रांची समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर
रांची : इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है पूरे राज्य का पारा लगभग 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है | यदि राजधानी रांची से सटे ग्रामीण इलाकों की बात की जाए तो वहां 5 डिग्री तक पारा देखा जा रहा है ठंड के प्रकोप से बचने को लेकर लोग अलाव के साथ-साथ चाय की चुस्की भी लेते दिख रहे हैं | वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अभी आने वाले दो दिनों तक ठंड बना रहेगा |

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले 2 से 3 दिनों में आंशिक बादल और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है उसके तत्पश्चात मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और अभी के ठंड के अपेक्षाकृत लगभग तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के कारण ठंड में आंशिक कमी देखने को मिल सकती है | मौसमी गतिविधि को लेकर कोई भी विशेष चेतावनी नहीं है आशा है कि क्रिसमस का त्यौहार खुशहा लीपूर्वक मनाया जाएगा
वही ठंड से निजात पाने को लेकर लोगों का कहना है कि आग ताप कर और चाय पी कर शरीर में गर्माहट लाने का हम कोशिश कर रहे हैं |