Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भजगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसम्बर को

जगन्नाथपुर मंदिर का स्थापना दिवस 25 दिसम्बर को

रांची : श्री जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति 29 दिसम्बर को लक्ष्य अर्चना के साथ स्थापना दिवस मनाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी रामेश्वर पाड़ी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह पांच बजे से भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुल जाएंगे।

आठ बजे से लक्ष्य अर्चना प्रारंभ होगी। 8:30 बजे से गणपति हवन और 9:15 बजे से श्रीविष्णु हवन होगा। सुबह 10 बजे सामूहिक लक्ष्य अर्चना के लिए संकल्प लिया जाएगा। 10:15 बजे से श्री विष्णुसहस्त्रनाम प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा। एक बजे से भक्तों के बीच महाप्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद तीन बजे से फिर श्रीजगत्राथ स्वामी के शुभ दर्शन प्रारंभ होंगे। शाम सात बजे शयन आरती के बाद 7:30 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular