Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भघरेलू शेयर बाजार में तेजी रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

घरेलू शेयर बाजार में तेजी रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर बाजार की चाल में तेजी ला दी। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 2.71 प्रतिशत से लेकर 1.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 0.65 प्रतिशत से लेकर 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular