झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन विपक्ष 1932 और नियोजन नीति को लेकर सदन के बाहर हंगामा करते देखे गए हैं साथ ही अन्य ज्वलंत मुद्दों को भी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सामने रखा एवं निलंबित विधायक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे |
भाजपा के निलंबित विधायक का कहना है कि जिस प्रकार से हम सब झारखंड के ज्वलंत विषयों को सदन के सामने रखने का काम कर रहे थे और हमें निलंबित कर दिया गया इसी प्रकार राज्य सरकार को जन सरोकार के कार्य से कोई मतलब नहीं है |