डिम्पल राजा
मनिका (लातेहार) मनिका: इस वर्ष जाड़े के मौसम में ठंड पड़ने के बावजूद प्रशासन द्वारा चौक चौराहा पर अलाव का जलाने की कोई व्यवस्था नहीं किया गया। इस ठंड से राहत के लिए दिन सोमवार को दुंदु पंचायत के गांव चौकिया निवासी समाजसेवी अख्तर अंसारी ने अपने निजी पैसे से मनिका में बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को ठंड से राहत मिले कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था किया।
मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार मैं समाज सेवा से जुड़ा हुआ हूं हमेशा किसी के दुख सुख में शामिल होकर उनके समस्याओं को निजात दिलाता हूं लगातार कई वर्षों से अलाव का व्यवस्था हम करते आ रहे हैं। अपने निजी खर्चे से असहाय और गरीब के बीच कमल और कपड़े का भी वितरण करते आ रहा हूं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कई जगहों मे ठंडक से छुटकारा दिलाने के लिए एक मिनी ट्रक जलावन लकड़ी अलाव जलाने का वितरण किया ताकि गरीब व असहाय लोगों को राहत मिल सके गरीबों की सेवा करना भगवान की सेवा करने का सामान्य है।
इस पुनीत कार्य में सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि गरीब एवं समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिल सके।
