बोकारो : बोकारो में सफाई मित्रों का आंदोलन। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चास नगर निगम के सफाई कर्मी आज आंदोलन पर उतर आए जहां बकाया बोनस, तीन साल का बकाया पीएफ और मेडिकल सुविधा के लिए ईएसआई सहित अन्य मांगों को लेकर आज आंदोलन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई मित्र इस आंदोलन में शामिल हुए।
सफाई मित्रों ने कहा की हमारी मांगे नहीं मानी गई तो सफाई मित्र और उनके परिवार के द्वारा नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सफाई मित्रों ने कहा की हमारा बोनस जो तीन हजार रुपए दो बार में किस्त में दिया जा रहा है उसे एक मुस्त दिया जाय साथ ही बकाया पीएफ जो तीन साल का बाकी है वो भी दिया जाय। आंदोलन कर रहे सफाई मित्रों ने कहा की मेडिकल सुविधा के लिए जो ईपीएफ दिया जा रहा है उसे भी अपग्रेट किया जाय। उन्होंने कहा की सफाई चालक को जो 10 हजार रुपया दिया जा रहा था उसे भी जल्द दिया जाय।
