Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन भी सत्ता पक्ष और...

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरा दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष का सदन के बाहर प्रदर्शन

RANCHI : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने मुद्दों को लेकर सदन शुरू होने से पहले सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते दिखे. जहां सत्ता पक्ष के विधायक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आदिवासियों को ठगना बंद करो विषय पर प्रदर्शन करते दिखे वहीं दूसरी और झारखंड के विपक्षी पार्टी नियोजन नीति सहित अन्य और मामले पर वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन कर रहे हैं सत्ता पक्ष के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है यह काफी निंदनीय विषय है.

वही नियोजन नीति मुद्दे पर वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही विपक्षी भाजपा विधायक नीरा यादव का कहना है कि वर्तमान राज्य सरकार युवाओं के प्रति सजग नहीं दिख रही है और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विफल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular