Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक

गिरिडीह : मंगलवार शाम बनियाडीह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अधिवक्ता चुन्नूकान्त सिन्हा ने की। इस बैठक में चुन्नूकांत ने सभी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार सभी कौशल कारीगर इस योजना के तहत 3 लाख तक लोन ले सकते हैं वो भी न्यूनतम ब्याज दर पर। जिससे सभी छोटे बिज़नेस करने वालों को अपने बिज़नेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह हमारे देश के इतिहास में पहली बार है कि देश भर के कारीगरों और शिल्पकारों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी ने 13,000 करोड रुपए  आवंटित किए है जिससे पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

बैठक के दौरान रिंकू कुमार, राजेश यादव, जीतो दास, संदीप कुमार, दुखी रजक समेत दर्जनों लोग झामुमु सहित अन्य पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान मुन्ना सिंह, सतीश सिंह, नरेश, विशाल, अजय राणा समेत कई लोग बैठक में शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular