Sunday, April 26, 2026
Homeखबर स्तम्भपान मसाला कारोबारी सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

पान मसाला कारोबारी सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

रांची : झारखंड के बड़े पान मसाला व्यापारी जय कुमार सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मंगलवार सुबह दो गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों की टीम राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित जय सिंघानिया के ठिकानों पर छानबीन कर रही है।

इस कारोबारी के एक ठिकाने के बाहर आयकर विभाग की गाड़ी खड़ी है। साथ ही सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा । बताया गया है कि टीम सिंघानिया के कार्यालय की लोकेशन की जानकारी भी जुटा रही है। वहां की लोकेशन मिलते ही दबिश दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular