बोकारो: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच चली लाठी मे कुल सात लोग जख्मी हो गए,जिनमे से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है,जिन्हे इलाज के लिए घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना माराफारी थाना क्षेत्र का है.जख्मी के मुताबिक माराफारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बांसगोडा मौजा के प्लॉट नंबर 124/1 पर काम करने कैमुदीन अंसारी गए हुए थे,जहां आरोपियों ने पहले घर तोड़ा,इसके बाद मारपीट शुरु कर दिया.पीड़ित परिवार के मुताबिक दूसरे पक्षों के लोग वहां 20से 25 की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आ धमके, तथा लाठियां बरसानी शुरू कर दी,जिसमे दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए.जिनमे से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घटना में कैमुदिन अंसारी, अलिउल्ला अंसारी, एजाज अख्तर, गोलू अंसारी, रौनक परवीन,आयशा परवीन, फहीम अंसारी घायल हुए हैं.यह घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है,घटनास्थल की ओर पुलिस रवाना हो गई है.
