Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा विधायक बिरंची नारायण और भानु प्रताप शाही निलंबित

भाजपा विधायक बिरंची नारायण और भानु प्रताप शाही निलंबित

Ranchi :  झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हंगामा करने के मामले में भाजपा के दो विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर दोनों विधायकों को मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर कर दिया। भाजपा विधायक लगातर अलग-अलग मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे की वजह से प्रश्नकाल बाधित हो रहा था, जिसके बाद स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए असंसदीय व्यवहार के लिए भाजपा विधायक बिरंची नारायण और भानु प्रताप शाही को सस्पेंड कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular