Monday, April 27, 2026
Homeखबर स्तम्भऑटो चालक ने मारी बाइक मे टक्कर, परीक्षा देने जा रहा छात्र...

ऑटो चालक ने मारी बाइक मे टक्कर, परीक्षा देने जा रहा छात्र जख्मी

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के उषा पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी पहचान प्रेम तिवारी के रूप में की गई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चश्मदीद गवाह छात्र कन्हैया ने बताया कि हम लोग परीक्षा देने सेक्टर 4/ DAV स्कूल जा रहे थे,तभी पीछे से आ रही एक ऑटो असंतुलित होकर के बाइक मे टक्कर मार दिया. तथा जख्मी छात्र बाइक समेत गिर गया. स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी छात्र को सदर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसकी इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक जख्मी छात्र प्रेम तिवारी चास का रहने वाला है.मालूम हो कि सेक्टर 4/DAV स्कूल परीक्षा देने जा रहा था तभी एक ऑटो द्वारा उसमे टक्कर मारी गई, घटना में प्रेम तिवारी को गंभीर चोटे आई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular