गिरिडीह : इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन, टी डी एच निदरलैंड, चिल्ड्रन ऑफ इंडिया फाउंडेशन और जागो फाउंडेशन के सहयोग से माइका क्षेत्र के बच्चों का बालश्रम से उन्मूलन हेतु जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन मीर होटल में किया गया ।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित रहे टी डी एच से मारकंडेय मिश्रा, जे दिनाबंधु, ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष से अशोक सिंह नयन जी, जिला परिषद श्रीमती कुमारी प्रभा जी, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, जागो फाउंडेशन सचिव बैद्यनाथ जी, अधिवक्ता बिपिन कुमार, वनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश शक्ति और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम में गिरिडीह जिला के तीसरी और कोडरमा से माइका आश्रित परिवार के महिलाएँ पुरुष और बालमंच के बच्चे उपस्थित हुए।
जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने बताया की माइका क्षेत्र के बच्चों का कठिन बालश्रम से उन्मूलन हो इसके लिए संस्था कार्य कर रही है । बच्चों का शिक्षा से जुड़ाव हो इसके लिए नियमित जागरूकता का कार्य किया गया है । आज जिलास्तरीय कार्यशाला के माध्यम से बच्चों और उनके परिवार में क्या कठिनाई हो रही है, उनके लिए क्या सरकारी योजना है और वे किस प्रकार जुड़ सकते हैं , यह चर्चा किया गया ।
मारकंडेय मिश्रा टी डी एच से बताये की संस्था का सहयोग से बच्चों के लिए गुणवतापूर्ण शिक्षा हो, सुरक्षित समावेशी हो, और बाल शोषण रहित माहौल में आगे बढ़ सके।
माइका के कार्य जमीन से लेकर फैक्ट्री मे उत्पाद बनने तक मे कहीं भी बच्चों का जुड़ाव नहीं हो, बालश्रम नहीं करे यह सोच के साथ कार्य किया जा रहा है ।
ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी ने बताया की हमें fundamental rights है। की हमारा बच्चा बलमजदूरी नहीं करे, बन्धुवा मजदूरी नहीं हो, भेदभाव नहीं हो, हमारा कार्य का सही मूल्य हो, सुरक्षित माहौल हो । जिससे परिवार समुदाय मे अपनी बातों को रख सके।
परियोजना का गतिविधि का प्रस्तुतीकरण कोडरमा से तबस्सुम प्रवीन और गिरिडीह से आशीष पाण्डेय ने किया।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन सरोजित कुमार ने किया और मुख्य रूप से प्रदीप कुमार का सहयोग रहा।
कार्यक्रम मे कोडरमा और गिरिडीह से कुल 84 लोग उपस्थित हुए ।