Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भसिल्ली गूंज की आवाज देश-विदेश तक पहुंचेगी : सुदेश महतो

सिल्ली गूंज की आवाज देश-विदेश तक पहुंचेगी : सुदेश महतो

रांची : सिल्ली स्टेडियम परिसर में शनिवार के दिन गूंज महोत्सव को लेकर सिल्ली विधायक सह गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने बैठक की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि गूंज महोत्सव में सभी को सम्मान देने का काम किया जाएगा।

गूंज महोत्सव की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है लेकिन सिल्ली गूंज की आवाज देश-विदेश तक हम लोगों को पहुंचना होगा, जिससे झारखंड की कला और संस्कृति को लोग काफी नजदीक से जान सकें। गूंज महोत्सव में देश की झांकी का नजारा भी देखने को मिलेगा। महोत्सव में गरीबों को सम्मान एवं उनके बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया जाएगा।

गूंज की पूर्व संध्या प्रत्येक गांव में कैंडल मार्च भी महिला और पुरुषों के सहयोग से निकाला जाएगा। बैठक के अंत में महिला और पुरुषों को शपथ दिलाई गई कि हम लोग लड़के और लड़कियों को एक समान शिक्षा देंगे, उनमें भेदभाव नहीं करेंगे, उनका बाल विवाह नहीं करेंगे एवं महिलाओं पर होने वाले हिंसा और अत्याचार का बहिष्कार करेंगे।

इस मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, बृजेश प्रसाद, संजय सिद्धार्थ, बुद्धिजीवी मंच के विजय चंद्र महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, लंबोदर महतो, क्षेत्रीय प्रभारी लक्ष्मण महतो, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय महिला दीदी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular