बोकारो : आज सोशल मीडिया के ज़माने में सामाजिक तानाबाना टूट रहा है, खासकर बड़े शहरों में रहनेवाले को जहां एक तरफ प्रदूषण के खतरों का सामना करना पड़ रहा है वही रोजमर्रा की ज़िंदगी मे ट्रैफिक समस्या से भी दोचार होना पड़ता है ऐसे में सामाजिक तानाबाना को चोट पहुँचना लाज़मी है।
झारखंड जैसे राज्य में एक शहर है बोकारो जहाँ बोकारो इस्पात सयंत्र के सहयोग से इसी सामाजिक तानेबाने को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रारम्भ की गई है हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम, हर रविवार को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आपको समाज के हर रंग दिखाई पड़ जाएगी। जहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कि महफ़िल जमी नज़र आ जायेगी। यह कार्यक्रम कैसे लोगो मे जीने की उत्साह को दुगना कर रहा है।
यहाँ बच्चों की टोलियों को देखिये तो वो अपनी पसंद खेल, व्ययाम, संगीत या फिर चित्रकारी करते दिखेंगे। वही महिलाये भी अपनी सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाते दिख जाएंगी, वही इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भी गजब का उत्साह देखते बनता है। यहाँ मौजूद बुजुर्गों की टोलियां देख आप सहज ही समझ सकते है कि उनके सामने उनकी बचपन की यादें ताज़ा हो जाती है वही जवानी के भी, यहाँ का नज़ारा देख हम कह सकते है कि बुजुर्गों में भी जीने का जोश दुगना करने वाला यह नजारा मनोहारी है।
कड़ाके के ठंढ के बाबजूद लोगो का हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में इतने बड़े तादात में हिस्सा लेना यह बताता है लोग सच मे आज टूटते समाजिक तानेबाने से अब ऊब चुके है, लोग चाहते है कि हमारी पारंपरिक समाजिक सरोकार और मजबूत हो। हर उम्र के लोगो की सहभागिता तो यही दर्शाता है कि बोकारो इस्पात प्रबन्धन की यह अनोखी पहल बोकरोवशियों को अब भाने लगी है।
