Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में किताब उत्सव 18 से 24 दिसंबर तक

रांची में किताब उत्सव 18 से 24 दिसंबर तक

रांची : रांची शहर के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में 18 से 24 दिसम्बर तक किताब उत्सव मनाया जाएगा। किताब उत्सव के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी लगाने के साथ ही विभिन्न सत्रों में आदिवासी भाषा साहित्य और संस्कृति पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनमें सामाजिक महत्व के विषयों पर परिचर्चा, लेखक सम्मेलन, रचना पाठ और नई किताबों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही नई किताबों के लोकार्पण होंगी। छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में झारखंड के अलावा देश भर के कई साहित्यकार हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular