Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भदेश में कृषि आधारित आदर्श गांव विकसित करने की जरूरत है :...

देश में कृषि आधारित आदर्श गांव विकसित करने की जरूरत है : अर्जुन मुंडा

रांची : राजधानी रांची के नामकुम स्थित भारतीय कृषि जैवप्रौद्योगिकी संस्थान, गढ़खटंगा का दौरा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया एवं कृषक गोष्ठी सा कृषि उत्पादन वितरण समारोह में उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ की भी उपस्थित रही उपस्थित गन्य मान्य व्यक्तियों ने भारतीय कृषि जैवप्रौद्योगिकी संस्थान मे चल रहे कृषि और उससे जुड़े तकनीकी की जानकारी ली एवं परिसर में पौधारोपण भी किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में कृषि आधारित आदर्श गांव विकसित करने की जरूरत है स्थानीय जनप्रतिनिधि और संस्थान एक लक्ष्य तय करें ताकि कृषि उत्पादन के क्षेत्र में गांव आत्मनिर्भर बन सके और दूसरों का भी भरण पोषण कर सके.

वही समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकल्प व्यक्त किया है कि देश का किसान आत्मनिर्भर बने इस सोच के साथ कृषि सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular