रांची : राज्य सभा सदस्य धीरज साहू के सभी ठिकानों से आईटी की रेड खत्म होने के बाद राज्य सभा सांसद ने अपनी बाते मीडिया में रखी है. धीरज साहू ने कहा है की 35 साल से सक्रिय राजनीति में काम कर रहा हूं इस तरह की घटना पहली बार घाटी है जिससे मैं आहत हूं. पूरे राज्य और समाज के विकास में हम लोग काफी दिनों से जूते हुए है.
मेरा पूरा परिवार व्यासायिक है और जो पैसा पकड़ाया है वह पैसा मेरा फार्म का है 100 साल से अधिक समय से हम शराब के व्यवसाय में काम कर रहे है. मैं बिजनेस में बहुत कम समय देता हूं राजनीति में सबसे अधिक समय देता हूं बरामद कैस के एक एक पाई का हिसाब आईटी विभाग को मेरा परिवार देगा इसमें किसी को घबराने की जरूरी नहीं है.
वही बीजेपी का कहना है की सांसद धीरज साहू दस दिनो तक कहा पर थे इसके पहले उन्होंने बयान क्यों नहीं दिया.अब व्यापार का हवाला देकर पैसे रखे जाने की बात कही जा रही है लेकिन इतनी बड़ी धन राशि रखने के लिए बैंकिग सिस्टम है. पैसे वैसे स्थानों पर रखे गए थे जहां कोई अता जाता नहीं था..संदेह तो सांसद की क्रिया कलापों पर उठ रहा बीजेपी सिर्फ इतना जानना चाहती है की कैस के पीछे का मकसद क्या था और कौन कौन लोग इसमें शामिल है.
