रांची : झारखंड के बेरोजगार छात्र-छात्राएं रोजगार के मांग को लेकर लगातार सड़कों पर आंदोलन करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में jssc कार्यालय के समक्ष विधानसभा सत्र के पहले दिन विभिन्न मांगों को लेकर हजारों की संख्या में प्रदर्शन करते दिखे इन प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांग है कि झारखंड के विभिन्न विभागों में रिक्त पद पर नियुक्तियां जल्द से जल्द हो.
इन्हीं बेरोजगार युवाओं के विषय में नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि ठंड में भी छात्र-छात्राएं लगातार सड़कों पर दिख रहे हैं अभी विगत दिनों जेएसएससी की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया.
अमर बाउरी : इसे लेकर युवाओं में खास आंतरिक आक्रोश भी है. झारखंड सरकार इन सभी विषयों पर बेरोजगार युवाओं को लगातार छलावा देने का काम कर रहा है जो नियुक्तियां रद्द हुई है उसे विषय में झारखंड सरकार को युवाओं के सामने कारण स्पष्टीकरण करते हुए सार्वजनिक की जानी चाहिए.
