रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन स्पीकर ने पिछले सत्र से इस सत्र के बीच दिवंगत हुए समाजसेवी, राजनेता, खिलाड़ियों और आम लोगों को श्रृद्धांजलि दी.
स्पीकर के बाद सीएम हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ा. शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
