रांची : राजधानी रांची के होटवार स्थित बत्तख प्रजनन प्रक्षेत्र एवं हरा चारा अजोला शेड का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री के द्वारा किया गया उद्घाटन के उपरांत प्रक्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण एवं व्यवस्था का जायजा कृषि मंत्री के द्वारा लिया गया इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.
मौके पर कृषि और पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य को मुर्गी और बरखात पालन के क्षेत्र में यह एक मॉडल प्रजनन केंद्र बनेगा.
वही इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक ने कहा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार की पहल की जा रही है उन्होंने कहा कि इस यूनिट से प्रतिदिन बरकत 8 से 10हजार अंडों का उत्पादन हो सके इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है साथी इस केंद्र के द्वारा ग्रामीणों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा ताकि वह मुर्गी और बत्तख पालन के क्षेत्र में निर्भर बन सके
