Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कार्य समिति बैठक संपन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला कार्य समिति बैठक संपन्न

लातेहार : लातेहार स्थित बजरंग होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा के अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सूरज कुमार साह ने किया।

बैठक में मंडल सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। हमें मोदी जी की जनकल्याण योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों तक पहुंचना है।

सभा को जिला अध्यक्ष छोटू राजा जिला मंत्री ध्रुव पांडे मुकेश पांडे रवि सिंह समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष सुमंत कुमार ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक में 17 दिसंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 स्थगित करने के खिलाफ पुतला दहन किया गया।  मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबेजिला महामंत्री अश्वनी सिंह रघुवीर यादव आशुतोष सिंह सर्वेश प्रसाद प्रशांत सिंह विकास सिंह दुर्गा ठाकुर हेमंत कुमार रविंद्र सिंह लव यादव अंकित राहुल समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular