Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भन्याय के लिए दर-दर भटक रही है कमली मंझियाइन

न्याय के लिए दर-दर भटक रही है कमली मंझियाइन

बोकारो : चंदनकियारी प्रखण्ड के पंचायत सियालजोरी के गुंदलीभीठा गांव की कमली मंझियाइन, पति फागू मांझी 2006 से अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा कर थक चुकी है, लेकिन 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है. कमली मंझियाइन ने उपायुक्त को आवेदन दिया है.

इस पर अनुमंडल पदाधिकारी चास ने चंदनकियारी सीओ को मामले का निष्पक्षता से निष्पादन करने का आदेश भी दिया है. लेकिन अभी भी कमली मंझियाइन दर-दर भटक रही है. मजेदार बात यह है कि एसडीएम चास ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश अमलाबाद थाना को दिया है लेकिन थानेदार ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया.कमली मंझियाइन ने बताया कि गुंदलीभीठा आमाघुटु में चार एकड़ जमीन कृष्णा बेसरा ने गलत ढंग से कब्जा कर लिया है. जिसका मौजा 234 व 236 है. उसकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा कर जमीन पर लगा हुआ पेड़ को काट कर सरकारी योजनाओं के तहत कृष्णा बेसरा ने पौधरोपण कर सरकारी रुपये का गबन भी कर लिया गया है. कमली मंझियाइन ने उपायुक्त व संबंधित अधिकारी ने मामले की जांच की गुहार लगायी है.पीड़िता आज एसडीएम चास के आवास पहुंची तथा मामले से संबंधित आवेदन पत्र दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular