Tuesday, October 20, 2026
Homeक्राइममुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ईडी कार्यालय

मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ईडी कार्यालय

रांची : प्रवर्तन निदेशालय के समन के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी पत्र लेकर ईडी के हीनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा। हालांकि मुख्यमंत्री सचिवालय के कर्मी ने किसी भी जवाब को देने से इनकार किया।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय ने पत्र के माध्यम से ईडी कार्यालय को अवगत कराने को प्रयास किया होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकारी कार्यक्रम के दौरान फिलहाल रांची में नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि पत्र में बताया गया होगा कि दूसरे कार्यक्रम में रांची से बाहर होने की वजह से मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय नहीं पहुंच पाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular