रांची :कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के संबंधित ठिकानों पर छठे दिन सोमवार को भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। रांची में साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा और सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे हैं।
आयकर विभाग ने छह दिसंबर को धीरज साहू से संबंधित कई ठिकानों पर रेड मारकर रुपयों से भरे 30 अलमीरा बरामद किये थे। उस दिन से नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के अनुसार, अब तक की गिनती में आंकड़ा 500 करोड़ को पार कर गया है। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
