मनिका (लातेहार) मनिका: प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय मार्ग 39 नदबेलवा मोड़ के समीप दिन रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे हुई कार दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से हो गए घायल। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रांची से मेदनीनगर की ओर जा रहे हैं क्रेटा कार इसी क्रम कार की अचानक संतुलन खराब हो जाने के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार चार् दलमनिया खाने के बाद काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को दी गई। सूचना को मिलते ही थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने मनिका थाना एएसआई मनोज कुमार दुबे समेत पुलिस बल जवान घटनास्थल पर पहुंचकर घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया ।
स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायल तीनो लोग डाल्टनगंज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान आदित्य कुमारी उम्र 20 वर्ष, ममता देवी 50 वर्ष अतुल कुमार 30 वर्ष है।
