Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमनिका: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जन वाहन जप्त

मनिका: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जन वाहन जप्त

मनिका : लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिन रविवार को मनिका पुलिस प्रशासन के द्वारा मनिका थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है.

वाहन जांच में मुख्य रूप से दो पहिया वाहन की हेलमेट की जांच की जा रही है एवं चार पहिया वाहन की सीट बेल्ट की जांच की जा रही है मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहे की घर से बाइक लेकर बाहर निकले तो हमेशा हेलमेट पहन कर ही निकले ताकि आप सुरक्षित रह सके.

उन्होंने कहे की पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पहने हुए बाइक चालक को पेट्रोल भी नहीं दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहे कि अगर कोई दुकानदार पेट्रोल या डीजल बेचते हुए पकड़ा गया तो इसके विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जाएगी. आज लगभग वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों दो पहिया वाहन जो बिना हेलमेट पहन कर चला रहे थे उसे पुलिस प्रशासन ने जप्त कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular