गिरिडीह : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों से बरामद 300 करोड़ रुपये से अधिक नगद के बाद रविवार को भाजपाइयों ने झण्डा मैदान से आक्रोश रैली निकाली।
यह रैली शहर के झंडा मैदान से निकल कर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा चौक पहुंची जहां जनसभा में तब्दील हो गयी।जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपाईयों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यसभा सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं सांसद पद से इस्तीफा देने की मांग किया। इस दौरान भाजपायों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी जमकर निशाना साधा। भाजपा के नेता कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ और लूट मचाने वाली सरकार है। जिस जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहां किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं फैली हुई है। लेकिन झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से लगातार जनता की सेवा में लगे हुए हैं। देश की विकास वाली गारंटी मोदी जी ले सकते हैं और उसे करके दिखा सकते हैं। लेकिन हेमंत सोरेन अपने सहयोगियों से देश और राज्य के विकास वाली पैसों को अपने लॉकर में छुपा कर रखवाने का काम किया है और अपना परिवार का विकास करना चाहती है।
भाजपा नेता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जब से बनी है तब से लूट मची हुई है अफसर और सेक्रेटरी के घर से करोड़ों रुपए बरामद किए जा रहे हैं। हेमंत सोरेन के सहयोगी कांग्रेस के सांसद के अलग अलग ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक की राशि बरामद हुई है। निश्चित ही आने वाले चुनाव में यहां की जनता इसका जवाब सरकार को देगी।
आक्रोश रैली में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जीप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, संदीप डंगायच, विनय कुमार सिंह, शालिनी वैशखियार, नवीन सिन्हा, चुन्नुकान्त सुभाष चंद्र सिन्हा दिलीप वर्मा हरविंदर सिंह बग्गा कामेश्वर पासवान समेत सैकडों की संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
