Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व सैनिक और प्रशासनिक अधिकारिओं ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व सैनिक और प्रशासनिक अधिकारिओं ने थामा कांग्रेस का दामन

RANCHI : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पूर्व सैनिक एवं प्रशासनिकअधिकारिओं अब लौट चलें कार्यक्रम के तहत झारखंड कांग्रेस का दामन थामा प्रशासनिक पदाधिकारी में डॉक्टर संजय सिंह एवं कारगिल युद्ध के योद्धा हृदानंद यादव कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया इनका स्वागत झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के द्वारा पार्टी पर सम्मिलित होने पर किया गया.

अविनाश पांडे : इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर इस प्रकार के प्रशासनिक एवं वीर सपूत के पार्टी में आने से पार्टी में और भी मजबूती प्रदान होगी पार्टी के सैद्धांतिक विचारों पर चलकर सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग कांग्रेस के संगठन और जन आधार को और भी सशक्त करने का प्रयास करेंगे.

हृदयानंद यादव पूर्व सैनिक : वही कारगिल के योद्धा का कहना है कि हमारा मिशन होता है दिए गए कार्य को और लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना पार्टी की ओर से जो भी हमें निर्देश दिया जाएगा उसे हम काफी तत्परता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे

डॉ संजय सिंह : वहीं राज्य प्रशासनिक अधिकारी रहे डॉक्टर संजय सिंह का कहना है कि कांग्रेस का इतिहास काफी पुराना रहा है जो 10 साल में खत्म नहीं होगा कांग्रेस पार्टी सतत है कांग्रेस सूर्य है ग्रहण लग सकता है पर खत्म नहीं हो सकता

RELATED ARTICLES

Most Popular