Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भतेज़ रफ़्तार कार चकमे से असंतुलित हुई बाइक,बाइक सवार की मौत

तेज़ रफ़्तार कार चकमे से असंतुलित हुई बाइक,बाइक सवार की मौत

बोकारो : दुग्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरक रोड स्थित  पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात्रि लगभग 1 बजे तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से  मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही एक युवक घायल हुआ है। जिसका इलाज डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा में चल रहा है। और दोनों शव को रात्रि में अस्पताल के मर्चरी रूम में रखवा दिया था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सुबह चास भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक मृतक युवक बुढ़ीडीह के स्वर्गीय जीतलाल किस्कु का एकमात्र पुत्र लगभग 24 वर्षीय सूरज किस्कू है। दूसरा युवक बोकारो बोधनाडीह का 19 वर्षीय संदीप सोरेन वहीं तीसरा घायल युवक 24 वर्षीय संतोष हंसदा चंद्रपुरा के झरनाडीह निवासी हैं। घायल युवक संतोष हसदा के अनुसार तीनों मित्र हैं। जो बोकारो के वास्तेजी गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। जहां से संतोष हंसदा को छोड़ने के लिए पल्सर बाइक से तीनों हिरक रोड होते हुए चंद्रपुरा स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में शाकांबरी पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात तेज रफ्तार कार के संपर्क में आने से यह दुर्घटना घटी। घटना इतना जबरदस्त था कि पल्सर बाइक की दो टुकड़े हो गए। वही कार का अबतक कुछ अता पता नही चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular