Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भ10 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक्सएलआरआई का प्लैटिनम जुबली समारोह होंगे...

10 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक्सएलआरआई का प्लैटिनम जुबली समारोह होंगे शामिल

जमशेदपुर : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। राज्य के दो जिलों जमशेदपुर और धनबाद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति पहले शहर की प्रबंधन संस्था एक्सएलआरआई की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस समारोह को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है।

एक्सएलआरआई से मिली जानकारी अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को दोपहर दो बजे एक्सएलआरआई पहुंचेंगे। इससे पहले वे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी मौजूद रहेंगे।इसके बाद सोनारी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। 3.50 बजे वे धनबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-भारतीय खनि विद्यापीठ (आईआईटी-आईएसएम) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह में बतौरा मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular