Homeखबर स्तम्भमनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप जा रहे...
मनिका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप जा रहे है एंबुलेंस को पकड़ा
मनिका : फिल्मों में देखी जाने वाली स्मगलिंग स्टाइल अब रियल लाइफ में देखी जा रही है। शराब तस्कर की तस्करी अब एंबुलेंस के द्वारा फिल्मों स्टाइल में कर रहे हैं। अब सच देखने को मिल रहा है। सबसे अहम बात है कि शराब माफिया शराब की तस्करी करने के लिए एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं जहां एंबुलेंस की भीड़ भाड़ को तुरंत प्रशासन निकलती है। ताकि पेशेंट जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंच सके लेकिन अब शराब माफिया शराब की तस्करी एंबुलेंस के माध्यम से कर रहे हैं जिसमें पुलिस की परेशानी बढ़ती हुई देखी जा रही है। लोगों कैसे होगा भरोसा। मामला मनिका थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने दिन गुरुवार की संध्या में वाहन जांच के दौरान अवैध शराब ले जा रहे एंबुलेंस को धर दबोचा मनिका पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजलि अंजान के मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या में मटलोंग मोड़ के पास राष्ट्रीय मार्ग 39 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान br 21 7349 नंबर की एंबुलेंस वहां लातेहार के तरफ से आ रहे थे वाहन जांच होते देख चालक एंबुलेंस को घूमकर वापस लातेहार की ओर भागने लगा तभी वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस बल ने उक्त एंबुलेंस को पीछा कर दोमुहान पुल के पास धर दबोचा धर दबोचा और घटनास्थल पर ही एंबुलेंस को चेक किया गया तो एंबुलेंस के फर्श एवं छत पर अलग से बनाए गए बॉक्स में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई |
जिसमें 20 पेटी एवं ओल्ड मोंक 500 बोतल बिना पेटी का खुला बोतल कुल 750 ml का बोतल ओल्ड मोंक रम कुल 740 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। MCw no1 luxury 375ml 450 आधा अंग्रेजी शराब जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 9 लाख बताया गया जिसे विधिवत जप्त कर एंबुलेंस में सवार तीन लोगों 1.युवक मोo अफसर उम्र 30 वर्ष पेo अली अकबर 2.मोo आजाद अंसारी उर्फ फेकुआ उम्र-करीब 40 वर्ष पेo महरूम झुंनु अंसारी 3.मोo हाशिम अंसारी उर्फ, खलासी उम्र-50 वर्ष पेo-महरूम यासीन अंसारी आरोपी कांके रोड भीठा बस्ती, गांधीनगर थाना गेंदा जिला रांची रहने वाले हैं । जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर भेजा गया
वही छापामारी दल में थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह एएसआई राजकुमार टीगा मिश्रा मांझी मनोज कुमार दुबे धर्मेंद्र नाथ राय एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।