Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भनए मुख्य सचिव एल. ख्यांगते ने पदभार संभाला

नए मुख्य सचिव एल. ख्यांगते ने पदभार संभाला

रांची :  राज्य के नए मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे सीएस पद का प्रभार लिया। नए मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। विकास योजनाएं सभी तक पहुंचें इस पर जोर होगा।

राज्य सरकार ने छह दिसंबर को ही मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें एटीआई का डीजी बनाया था तथा एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एल खियांगते राज्य के 24वें मुख्य सचिव हैं

सरकार के इस फैसले के तुरंत बाद शाम में ही सुखदेव सिंह ने अपना प्रभार त्याग दिया था लेकिन एल. खियांग्ते रांची से बाहर थे। इस वजह से वे बुधवार को मुख्य सचिव पद पर योगदान नहीं दिए। सुबह ही उन्होंने इसका प्रभार लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों-कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
इस मौके प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अमिताभ कौशल, अबूबकर सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular