गिरिडीह : मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार को आरके महिला कॉलेज में जूलॉजी में मास्टर डिग्री की सीट बढ़ाए जाने का पत्र विश्वविद्यालय को लिखा है।असल में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के आपकी योजना आपकि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के में आगमन पर आरके महिला कॉलेज ,की बच्चियों ने जूलॉजी मास्टर डिग्री की सिटें,आरके महिला कॉलेज में बढ़ाने संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिलने और झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से मिलने गिरिडीह परिषदन भवन आई थी। सरकार के संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम साहब से बच्चियों की मुलाकात हुई ।बच्चियों ने अपनी कठिनाई ओर परेशानी को मंत्री को अवगत कराया और इससे संबंधित आवेदन भी दिया।मंत्री बच्चियों की कठिनाई को गंभीरता पूर्वक सुना और आरके महिला कॉलेज में मास्टर डिग्री जूलॉजी की सिटें बढ़ने से संबंधित आश्वासन दिए। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची लौटकर तुरंत ही मंत्री ने मुख्यमंत्री और आचार्य बिनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर बच्चियों की परेशानी से अवगत कराया और छात्राओं के लिए सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया।मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री मंजू देवी गिरिडीह जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अहमद राजा नूरी झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव नेसाब अहमद भी मौजूद थे। मंत्री का आश्वासन सुनकर सभी बच्चियों ने संतोष जताया था। छात्राओं ने कहा कि यदि यहां सिटें बढ़ जाती हैं तो हम लोगों को उपरोक्त शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। क्योंकि हम सभी अत्यंत ही मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं और हमारे लिए बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करना लगभग असंभव है।मिलने वालों में आफरीन नाज ,सोनी सिंह, शिरीन तबस्सुम ,शाहीन परवीन ,शबाना चिश्ती ,नेहा परवीन ,कविता कुमारी ,के अलावा कई बच्चियां शामिल थी।