Tuesday, February 17, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह द्वारा बक्सीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम...

गिरिडीह द्वारा बक्सीडीह पंचायत भवन में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गिरिडीह :शिविर में विभिन्न विभागों के लगे स्टाल में वार्ड संख्या 19 एवं 20 के आम लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन दिया। शिविर में लोगों द्वारा राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना, ई-श्रम, जमीन संबंधी मामले, नगर निगम संबंधित कार्य समेत कुल 257 आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं 150 लाभुकों के मध्य कम्बल वितरण किया गया l  विभागवार काउंटर के द्वारा लोगों के आवेदन लिए गए एवं उसे कार्यक्रम के पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कराया गया। शिविर को सफल बनाने में अर्बन प्लानर मंजूर आलम सिटी मैनेजर सुमित घोष,, राजेश कुमार सिन्हा, राजेश बर्मा, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, श्रीकान्त यादव, आकाश गुप्ता, बलबीर कुमार आदि ने अहम योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular