बोकारो : चोरी के दो बाइक के साथ पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया .यह सफलता सेक्टर 6 पुलिस को मिली है.पुलिस के मुताबिक सेक्टर 6 बी के टीवी टावर के समीप से विगत दिनों चोरी हुई थी.
इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने एक टीम को सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में गठित किया,गठित टीम इसपर नजर बनाए हुए थी,तभी सूचना मिली की दो बाइक चोरी कर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है.
सूचना के बाद गठित टीम ने टीवी टावर के समीप छापेमारी कर भोला राम उर्फ भोला डोम, भरत प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया.पूछताछ के बाद दोनो ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की,जिसके निशानदेही पर पुलिस ने दो बाईकों को बरामद किया.पकड़े गए अपराधियों के पूर्व के भी अपराधिक इतिहास रहा है. बरामद मोटरसाइकिल में सुपर स्प्लेंडर jh 09U/7880 तथा jh 09AA/5412 शामिल है.दोनो गिरफ्तार चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
