RANCHI : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से मोराबादी मैदान से लेकर राजभवन तक रैली निकाली. अपनी 11 सूत्री मांग के लिए सैकड़ो की संख्या में विशाल प्रदर्शन किया गया.
रैली में शामिल प्रदेश मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रेड पे में उन्नयन मानदेय के स्थान पर तय वेतनमान सहित अन्य वादा किया था पर अब तक हमारी एक मांग भी नहीं मानी गई है. इन्हीं मांगों को के लिए हम सभी एक जुट होकर आंदोलन कर रहे हैं.
