आपकी योजना आपकी सरकार द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
मनिका : प्रखंड के जान्हो पंचायत में सोमवार को झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जान्हो पंचायत के लोगों का उमड़ी भीड़। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर पंचायत से आए हुए लोगों को सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी दी गई। आयोजन शिविर का शुभ आरंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला, जान्हो मुखिया बहादुर उरांव bpro आत्मा सिंह, पंचायत समिति रूबी देवी अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर मे आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए विकास प्रखंड पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों तक लाभ पहुंचाना। लोगों को पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। सुदरवर्ती इलाकों से प्रखंड मुख्यालय नहीं आ पाते वैसे लोगों को शिविर में अपना समस्या रख सकते हैं। शिविर के माध्यम से पंचायत के वंचित लोगों को सरकारी सभी योजना का लाभ दिलाने हेतु सरकार दृढ़ संकल्प है। महत्वाकांक्षा योजना अबूआ आवास, पशुधन विकास, किशोरी समृद्धि, सर्वजन पर्सनल योजना , गाय सेड, बकरी सेड, सूअर सेड,अधिक लाभ उठाने की वह अपील की।

संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। या किसी अन्य कारण से लाभ से वंचित है, वैसे लघु को तत्काल निष्पादन करके लाभ दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिविर में आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अबूवा आवास 1200, सिंचाई कुप योजना,जाति/आय/जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र/दिव्यंग्यता प्रमाण पत्र 19, मोटेशन ,मापी, लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में सुधार,1, आयुष्मान कार्ड 10, 15वीं वित,2, सर्वजन पेंशन ,12, सावित्री बाई फूलों बालिका समृद्धि योजना,21, आधार कार्ड,8, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,38, श्रम विभाग प्रवासी श्रमिक पंजीकरण,16,shg कलेक्टर सदस्यों के बीच आई. डी.कार्ड,1117, धोती साड़ी लूंगी वितरण60, कमल वितरण,114, दवा वितरण,86, निर्वाचन बुथ न.116 , 9 आवेदन प्राप्त शामिल है। जबकि शिविर में ऑन स्पांट सभी आवेदन का निष्पादन किया गया। आयुष्मान कार्ड 10 निष्पादन हुए, सर्वजन पेंशन,12, कमल वितरण,114 निष्पादन हुए। इस अवसर पर जनसेवक चंदन गुप्ता, रोजगार सेवक चंदन बर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसपीएस मनोज कुमार, समाजसेवी अजीत यादव, मनरेगा अभियंता अजय लकड़ा, कई जन प्रतिनिधि समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।