Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भविस चुनाव परिणामः मप्र, राज. और छग में भाजपा को बढ़त, तेलंगाना...

विस चुनाव परिणामः मप्र, राज. और छग में भाजपा को बढ़त, तेलंगाना में कांग्रेस आगे

नई दिल्ली :  चार राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगे है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार बढ़ता बना ली है और वह तेलंगाना में भी आगे चल रही है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 104 विधानसभा सीट पर बढ़ता बनाए हुए है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उससे बहुत पीछे 44 पर नजर आ रही है। भाजपा राजस्थान में भी बहुमत के बराबर यानी 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है

छत्तीसगढ़ में भाजपा 23 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है तो कांग्रेस कांटे की टक्कर के साथ 20 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। कांग्रेस 47 सीट पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीआरएस 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular