जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा ने 104 सीटें जीतीं और फिलहाल 11 सीटों पर आगे चल रही है।
मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गारंटी शानदार थी, लेकिन जो नतीजे आए वे चौंकाने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी उम्मीद के विपरीत नतीजे आए हैं। तीन राज्यों में ऐसे नतीजे आए हैं तो यह सोचने का विषय है। परिणाम पता करेंगे कि क्या कारण रहे।’ गहलोत ने कहा कि वह नई सरकार का सहयोग करेंगे।
