Monday, February 16, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया नमन

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया नमन

नई दिल्ली : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को आज (रविवार) कृतज्ञ राष्ट्र ने 139वीं जयंती पर याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा-‘ हमारे इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गहन बुद्धिमत्ता और दृढ़ नेतृत्व अत्यंत गर्व का विषय है। लोकतंत्र और एकता के विजेता के रूप में उनके प्रयास पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे।

उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।’ इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular