RANCHI : 3 दिसंबर 2023 को एमके डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2023 वॉलीबॉल महाकुंभ की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक व सदस्य स्थानीय प्रबंधन समिति एम के डीएवी डॉ जय कुमार एवं नायक सूबेदार केएन सिंह थे।
विद्यालय के दशम फ के छात्र प्रतीक कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम सभी शरीर से, आत्मा से और भावनात्मक रूप से डीएवी के समर्पित सदस्य हैं । मैं इस मैदान में खड़े झारखंड के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों एवं शिक्षकों का स्वागत करता हूं। मेरी दृष्टि में हर खिलाड़ी विजेता है। मेजबान विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी एन खान ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों एवं आगंतुक खिलाड़ियों तथा शिक्षकों का स्वागत करते हुए बताया कि इस बार डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स में 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को भी डी ए वी प्रबंध समिति ने सम्मिलित किया है।
उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही असली नायक हैं। हमारे अनेक पूर्व छात्र ओलंपिक और राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके हैं। इसमें क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, दिनेश मंगिया, भाला फेंक में नीरज चोपड़ा, कुश्ती में साक्षी मलिक प्रमुख हैं। प्राचार्य जी ने कहा कि जब ओलंपिक खेलों में तिरंगा लहराता है तब 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जिसके लिए डीएवी प्रबंधन डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स जैसे आयोजन करता है।
इस अवसर पर वॉलीबॉल संगठन पलामू के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी एवं सचिव बीएम पांडे आगंतुक विद्यालयों के शिक्षक एवं मेजबान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
